ट्रैक्टर चोरी की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार

ट्रैक्टर चोरी की घटना का 24 घंटे में दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।

वादी अकबर अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुल्हाल ने 2 सितंबर को थाना विकासनगर में तहरीर दी थी कि उनका ट्रैक्टर संख्या यूके-16-जी-0203, जो उन्होंने कुल्हाल प्लॉट में खड़ा किया था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में थाना विकासनगर पर मुकदमा दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए 2/3 सितंबर की रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर कुल्हाल पावर हाउस के पास से अभियुक्त शोएब पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम कुल्हाल को चोरी किए गए लाल रंग के ट्रैक्टर संख्या यूके-16-जी-0203 के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने ट्रैक्टर चोरी किया था और उसे हिमाचल ले जाकर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर लिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 विकसित पंवार चौकी प्रभारी कुल्हाल, उ0नि0 सनोज कुमार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर, का0 अनिल सालार, का0 गौरव और कानि0 जितेंद्र सिंह (एसओजी) शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles