एक लाख की रिश्वत लेते डीपीआरओ रंगे हाथ गिरफ्तार

एक लाख की रिश्वत लेते डीपीआरओ रंगे हाथ गिरफ्तार
Spread the love

रुद्रपुर: उत्तराखंड विजिलेंस ने रुद्रपुर में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी को एक लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस टीम ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर जनपद ऊधमसिंहनगर रमेश चन्द्र त्रिपाठी पुत्र गंगा प्रसाद त्रिपाठी हॉल निवासी क्वार्टर 05 आफिसर्स कालोनी, विकास भवन के पीछे रूद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर को स्मार्ट बाजार रूद्रपुर की पार्किंग में शिकायतकर्ता से रूपये एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच कराने पर शिकायत सही पाये जाने पर निरीक्षक ललिता पाण्डे के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा रमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, रूद्रपुर को शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है

देवभूमि खबर

Related articles