नागरिक सुरक्षा देहरादून दक्षिण प्रभाव के डिवीजन वार्डन बने डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट

नागरिक सुरक्षा देहरादून दक्षिण प्रभाव के डिवीजन वार्डन बने डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट
Spread the love

देहरादून। नागरिक सुरक्षा देहरादून दक्षिण प्रभाव के डिवीजन वार्डन का दायित्व अब डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट को सौंपा गया है। डॉ. भट्ट पिछले 31 वर्षों से नागरिक सुरक्षा से जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने सेक्टर वार्डन, पोस्ट वार्डन, घटना नियंत्रण अधिकारी तथा डिप्टी डिवीजन वार्डन जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में हमेशा ईमानदारी और समर्पण को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम है कि उन्हें डिवीजन वार्डन जैसी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिवीजन वार्डन के अधीन कुल 11 पोस्ट आती हैं, जिनमें देहरादून शहर का लगभग आधा हिस्सा शामिल है। नागरिक सुरक्षा संगठन पूरी तरह से अवैतनिक होता है और इसमें कार्यरत सभी वार्डन आमजन की सुरक्षा के लिए समर्पित रहते हैं। उनका प्रमुख कार्य युद्ध या हवाई हमले की स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना तथा शांति काल में लोगों को हमलों से बचाव का प्रशिक्षण देना होता है। नागरिक सुरक्षा के नियामक जिला अधिकारी होते हैं, जो संपूर्ण व्यवस्था की देखरेख करते हैं।

डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट वर्तमान में अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के संगठन सचिव भी हैं। उन्हें नागरिक सुरक्षा संगठन में यह नई जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, नागरिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों और परिचितों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

देवभूमि खबर

Related articles