केमू बस व बोलोरो के टक्कर से बस सड़क पर पलटी एक मौत 8 घायल हो गये।

केमू बस व बोलोरो के टक्कर से बस सड़क पर पलटी एक मौत 8 घायल हो गये।
Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल से लगभग 10 से 12 किलोमीटर दूर जनपद नैनीताल के भवाली खुपी मार्ग पर में भीषण सड़क हादसा हुआ है.। जिसमें एक यात्री की घटना स्थल पर मौत हो गई साथ ही 8 लोग घायल हो गये। एस डी आर एफ , पुलिस कर्मी समेत स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर जाकर घायलों को निकालने का काम किया।

एस डी आर एफ इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी ने बताया बस में 15 , 16 लोग यात्रा कर रहे बस हल्द्वानी से भवाली को जा रही थी। पास देने के चक्कर में बोलोरो से टकराई और वाहन के खुद वजनीय होने बस रास्ते पर पलट गई । जो खाई में नही गिरी अगर खाई में गिरती तो अधिक हादसा होने की संभावना रहती।

खुपी भवाली के पास बोलेरो से टक्कर हुई है ।जिसके बाद सड़क पर बस पलटी है। खबर है कि हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 8 घायल है।

फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रही केमू बस यूके 04 पीए 1112 आज सुबह खूपी के पास हादसे का शिकार हो गई।

बताया जा रहा है कि बस ने भवाली को जा रहे टैक्सी वाहन को ओवरटेक (पास) करने की कोशिश की, तभी दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों के अनुसार हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। इसके अलावा सात अन्य यात्री भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एस डी आर आफ और दमकल विभाग की टीमे मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 112 सेवा के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है की किन वजहों से हादसा हुआ है.. वही हादसे का बडा कारण ब्रेक फेल माना जा रहा है । पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है अभी तक पहचान नही हुई है मृतक यात्री के पास कोई भी कार्ड आदि बरामद नही हुआ है। मात्र एक मोबाइल फोन मिला हुआ है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश उन्नाव के पर्यटकों का वाहन भी इसी मार्ग में खाई में गिरा था।

देवभूमि खबर

Related articles