एसएसपी की सटीक रणनीति से कोबरा गैंग का मुख्य विदेशी पैडलर गिरफ्तार, 50 लाख की कोकीन बरामद

एसएसपी की सटीक रणनीति से कोबरा गैंग का मुख्य विदेशी पैडलर गिरफ्तार, 50 लाख की कोकीन बरामद
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। देहरादून पुलिस ने एसएसपी के नेतृत्व में कोबरा गैंग के मुख्य विदेशी पैडलर, नासोर ज़हरान हेमद, को 50 लाख रुपये की कीमत वाली 68 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी देहरादून के कुठाल गेट बैरियर, ओल्ड मसूरी रोड के पास से की गई।

इससे पहले भी कोबरा गैंग के तीन विदेशी पैडलरों को राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसमें दो महिला तस्कर शामिल थीं, जिनसे भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुए थे। गिरफ्तार आरोपी नासोर ज़हरान तंजानिया का नागरिक है और उसने पूछताछ के दौरान बताया कि वह और उसके साथी भारत के विभिन्न राज्यों में कोकीन सप्लाई करते हैं। उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है, जो तंजानिया का निवासी है और भारत में आकर कोकीन उपलब्ध करवाता है।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे देहरादून में बड़ी पार्टियों, कॉलेजों और अन्य प्रमुख स्थानों पर कोकीन सप्लाई करते थे। इस सप्लाई के बदले उन्हें कमीशन मिलता था। गिरफ्तार पैडलर को एसएसपी देहरादून ने पुरस्कृत करने वाली पुलिस टीम को 25,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

देवभूमि खबर

Related articles