रायवाला में पुलिस चेकिंग के दौरान 37 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

रायवाला में पुलिस चेकिंग के दौरान 37 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी और देशी शराब की 37 पेटियां तथा तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद कर सीज कर दिया है।

पुलिस के अनुसार मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 मार्च 2026 को कोतवाली रायवाला पुलिस द्वारा रायवाला गेट के पास चेकिंग के दौरान एक हुंडई कार संख्या UA07S-5230 को रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 576 पव्वे अंग्रेजी शराब और 1125 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद हुई, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शिवम पुत्र रमेश चन्द्र निवासी तुलसी बिहार श्यामपुर, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र 28 वर्ष) तथा ईशु कश्यप उर्फ लड्डू पुत्र बिजेन्द्र कश्यप निवासी विस्थापित कॉलोनी वीरभद्र आईडीपीएल ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली रायवाला में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुशाल सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल कुलवीर सिंह, कांस्टेबल जसवीर सिंह, कांस्टेबल भजन भारती, कांस्टेबल अनुज कुमार और कांस्टेबल मनीष कुमार शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles