HTML tutorial
HTML tutorial

शिक्षा प्रेरकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे को ज्ञापन सौंपा

Spread the love
रुद्रपुर ।देवभूमि खबर। साक्षर भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत 2009-10 से कार्यरत शिक्षा प्रेरकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डे को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षा प्रेरकों ने कहा कि शिक्षा प्रेरक जो कि साक्षर भारत कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर 2009 10 से कार्य कर रहे हैं, और भारत सरकार की ओर से दो हजार रुपये पर प्रत्येक प्रेरक कार्यरत हैं व राज्य सरकार की ओर से एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है, जो कि आज के समय में बहुत ही कम है।
उन्होंने की सभी शिक्षा प्रेरकों को राज्य कर्मचारी में समायोजित किया जाए एवं राज्य संचालित योजनाओं से जोड़ा जाए, सभी शिक्षा प्रेेरकों का मानदेय तीन हजार रुपये से बढ़ाकर कम से कम 15000 रुपये प्रतिमाह वृद्धि करने, सभी शिक्षा प्रेरकों से बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का कार्य करने के स्पष्ट निर्देशित किया जाए, सभी शिक्षा प्रेरकों को डीएलएड प्रशिक्षण कराया जाए, सभी शिक्षा प्रेरकों को नमामि गंगे व स्वच्छ भारत कार्यक्रम में जोड़ा जाए, राज्य सरकार व भारत सरकार की ओर से रूका हुआ मानदेय निर्गत किया जाए, मृतक गुड्डू लाल को उचित मुआवजा 50 लाख व परिवार को नौकरी देने का प्रावधन आदि की मांग की। इस दौरान उमाशंकर सेन, शिखा त्रिपाठी, पिंकी तिवारी, हेमलता तिवारी, अंजू, मनोज सिंह राणा, संजय प्रकाश सिंह आदि थे।

देवभूमि खबर

Related articles