चौबटाखाल विधानसभा से दो दो मुख्यमंत्री बनने पर भी नहीं मिली पैनवाल गांव को सड़क :इं. डीपीएस रावत
पौड़ी । 22 साल से सड़क मार्ग बनने की राह देख रहे ब्लॉक बीरोखाल ग्राम सभा चोरखिंडा ग्राम पैनवाल के ग्रामीणों को मुख्य मार्ग तक जाने के लिय दो किलो मीटर चढ़ाई व जंगल से सफर तय करना पड़ता हैं। इमरजेंसी सेवाओं के लिए हंस फाउंडेशन सतपुली तक अस्सी किलो मीटर का सफ़र तय करना पड़ता है। ब्लॉक पोखड़ा बीरोखाल ब्लॉक मे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मात्र शो पीस बन कर रह गया है।
डीपीएस रावत ने कहा कि उनके गांव में पिछले 22 सालों से सड़क के लिए गांव के सभी लोग संघर्ष कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि यहां से हर बार भाजपा कांग्रेस का विधायक और सांसद चुनाव जीतकर देहरादून दिल्ली पार्लियामेंट में बैठ जाते हैं ।पहाड़ों के विकास के लिए आज तक यह विधायक और सांसद कभी भी कोई मुद्दा नहीं उठा पाए जबकि पीडब्ल्यूडी मंत्री खुद सतपाल महाराज यहां के विधायक हैं। रावत ने कहा कि महाराज के पास पीडब्ल्यूडी विभाग है ।वह चाहे तो एक महीने में इस गांव में सड़क को स्वीकृति दिला सकते है। लेकिन हर बार जनता को आश्वासन मिलता है । उन्होनें कहा कि अभी हाल ही मे २०२२ विधानसभा चुनाव में वक्त सतपाल महाराज ने सड़क पर जेसीबी दिखाकर वोट तो जनता से लूट लिया पर अभी तक कोई ठोस करवाई कर न सके।
डीपीएस रावत ने कहा कि वह अब खुद ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से अपनी सड़क के लिए करवाई करवा रहे है। बहुत जल्द रोड की स्वीकृति मिलने वाली है। जब सब कुछ जनता ने ही करना है तो विधायक सांसद को जनता क्यों अपना वोट देकर चुनती हैं।
डीपीएस रावत ने कहा कि आज जिला पंचायत क्षेत्रीय विधायक सांसद सब जनता का भरपूर फायदा उठा रहे हैं और चुनाव जीतकर पेंशन व सरकारी सुविधाओं की वाई-वाई लूट रहे हैं और जनता पिस रही हैं!
