अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने परीक्षा फार्म की तिथि बढ़ने का किया स्वागत
2
रुद्रपुर।देवभूमि खबर। एग्जामिनेशन फार्म प्रक्रिया ऑनलाइन होने और फार्म भरवाने की तिथि बढ़वाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों और छात्रों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का बुकंे भेंट कर स्वागत किया।
बता दे कि प्रथम बार कुमाऊं विश्वविद्यालय में एग्जामिनेशन फार्म प्रक्रिया को ऑनलाइन प्रारम्भ किया गया, जिसकी अंतिम तिथि 10 दिसंम्बर थी। जानकारी के आभाव में दर्जनों बच्चे फार्म भरने से वंचित रह गए, जिसके चलते उनके भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगता दिखाई देने लगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी सौरभ शर्मा, दीपक ग्रोवर एवं रचित सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के समक्ष इस समस्या को रखा। जिस पर जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से वार्ता कर समस्या बताई। जिस पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा तिथि को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए, जिसका आदेश उसी दिन शाम तक दे दिया गया एवं परीक्षा फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़वाया।
श्री अरोरा ने कहा अब फार्म भरने वंचित रहे बच्चे शपथ पत्र के साथ अपना एग्जामिनेशन फार्म भर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद एवं छात्र महासंघ सचिव सौरव शर्मा के नेतृत्व में छात्र संघ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री अरोरा द्वारा बच्चों के भविष्य को बचाने के लिए किए गए इस सार्थक कार्य के लेकर बुकंे भेंट कर स्वागत किया गया।
श्री अरोरा ने कहा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा शिक्षा को पारदर्शी बनाने में निरंतर अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं, चाहे वो ऑनलाइन फार्म प्रकिया हो, परीक्षाफल को आधार कार्ड से जोडना हो या फिर ड्रेस कोड लागू करने जैसे कार्यों हो। उन्होंने कहा निश्चित रूप से विद्यार्थियों के भविष्य को कभी भी संकट में आने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर दीपक ग्रोवर, शितिज सेतिया, रचित सिंह, अभिषेक तिवारी, विराट आर्य, शुभम् गुप्ता, राहुल गुप्ता, गजेन्द्र गुप्ता, किरन विर्क, शिव कुमार, सुरेश कुमार, जुगल किशोर, लालमन कोली, मोहित कक्कड़, महेश कुमार, विकास कुमार, मयंक कक्कड़, शम्मी आदि लोग मौजूद रहे।
