विकासनगर क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को लेकर आप नेत्री डिम्पल सिंह की चिंता जाहिर की।

Spread the love

आज आप नेत्री डिम्पल सिंह द्वारा भीमावाला कार्यलय में एक प्रेस वार्ता को सम्बोधित किया।

आप नेत्री ने वार्ता में कहा, हमारे विकासनगर की शांत वादियां लगातार अशांत हो रही है ये हमारे लिए चिंता का विषय है, *ऐतिहासिक, पौराणिक एवम व्यवसायिक हर दृष्टि से हमारा विकासनगर क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण है, पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश से लोग इस व्यापार के लिए आते है, चार धामो के लिए भी रास्ता इधर से निकलता है,ऐसे में क्षेत्र में हमारे युवा नशे के गिरफ्त में जा रहे है, आये दिन हत्याये, चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही है, पुलिस प्रशासन इनको रोकने ने नाकाम सिद्ध हो रहा है।

कल की ही ताजी घटना है जीवनगढ़ के दो वीडियो वाइरल हुआ में एक मे साफ दिख रहा कि कुछ लोगो से मारपीट की जा रही है, दूसरे वीडियो में घायल व्यक्ति कुछ प्रभावशाली लोगो का नाम लेकर उसके साथ हुई मारपीट के लिए उनको जिम्मेदार बता रहा है।
आखिर पुलिस क्षेत्र में अपराध को रोकने में क्यो नाकाम हो रही है, किसी शह पर अपराधी बेलगाम हो रहे है? या कल का वाइरल वीडियो में लगे आरोप सभी की निष्पक्ष जाँच होने चाहिए ताकि जनता के सामने सच आ सके और इसके लिए जो भी दोषी है उस पर कार्यवाही की जा सके।

प्रेस वार्ता में प्रतीक सक्सेना, गुलफाम एहमद, मनोज चौधरी सम्मलित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles