वित्त मंत्री अग्रवाल ने की वित्त और राज्य कर विभाग की समीक्षा

Spread the love

देहरादून । वित्त मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में वित्त और राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान पिछली बैठक की समीक्षा गई तथा साथ ही आने वाले बजट को लेकर चर्चा हुई। 

बैठक में मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागों में बेहतर संतुलन बनाने और राजस्व बढ़ाने को लेकर सुझाव सुझाव मांगे। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को ढांचागत पुनर्गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आने वाले बजट से पूर्व विभागीय अधिकारियों से की जाने वाली तैयारियां की जानकारी ली।

इस मौके पर वित्त सचिव सुरेंद्र पांडेय, आयुक्त कर अहमद इकबाल, विशेष आयुक्त राज्यकर विपिन चंद, एडिशनल कमिश्नर अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। 

देवभूमि खबर

Related articles