लोक गायक सौरभ मैठाणी हुए “देवभूमि लोक गौरव सम्मान” से सम्मानित

Spread the love

देहरादून, बद्रीपुर जोगीवाला। RIMT Institute of Hotel Management की ओर से प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी को देवभूमि लोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।

सौरभ मैठाणी हाल ही में सिंगापुर से सांस्कृतिक कार्यक्रम कर लौटे हैं और अब तक 21 देशों में उत्तराखण्ड की संस्कृति की खुशबू पहुंचा चुके हैं। सम्मान समारोह के दौरान संस्थान के बच्चों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए और संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।

अपने संबोधन में सौरभ मैठाणी ने कहा कि “उत्तराखण्ड की संस्कृति के संरक्षण में होटलियर भाइयों का महत्वपूर्ण योगदान है। आज उत्तराखण्ड के होटल व्यवसायी अपनी मेहनत और ईमानदारी से पूरी दुनिया में पहचान बना रहे हैं।”

संस्थान के निदेशक मितेश सेमवाल ने कहा कि सौरभ मैठाणी की अनवरत साधना और समर्पण से उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति व लोकगीत आज न केवल भारत बल्कि वैश्विक मंच पर भी गूंज रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन संस्कृति प्रेमी एवं युवा कवि अनुज पुरोहित ने किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल देवभूमि की पहचान को दर्शाता है बल्कि लोक संस्कृति, लोकगीत, लोक कला और परंपराओं को गौरवपूर्ण ढंग से सम्मानित करता है।

कार्यक्रम में संस्थान की प्रधानाचार्य सीमा सेमवाल, प्रशासनिक अधिकारी संतोष चमोली, डॉ. राकेश डंगवाल, समाजसेवी सुभाष भट्ट, तृप्ता कुकरेती, राकेश उनियाल, सुदीप रावत, हिमांशु असवाल, मीनाक्षी रावत, सचिन रावतसहित 100 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles