गणेश जोशी ने शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, घेरबाड़ योजना के 90 करोड़ शीघ्र जारी करने का अनुरोध

Spread the love

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि विगत माह गौचर, चमोली में आयोजित किसान संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के लिए घेरबाड़ योजना अंतर्गत 90 करोड़ रुपये की धनराशि की घोषणा की गई थी।

कृषि मंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि घोषित धनराशि को शीघ्र अवमुक्त किया जाए, ताकि योजना का लाभ प्रदेश के किसानों को समय पर मिल सके और जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया कि तीन दिन के भीतर घोषित 90 करोड़ रुपये में से प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये राज्य को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस आश्वासन के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री को आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर एवं केदारनाथ मंदिर के दर्शन हेतु उत्तराखंड आने का आमंत्रण भी दिया।

Next Post

सीएम धामी ने वन-क्लिक से 9.57 लाख लाभार्थियों को ₹141.91 करोड़ की पेंशन राशि जारी की

Spread the love देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभाग की माह फरवरी 2026 की पेंशन किश्त का वन-क्लिक के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान किया। आज कुल 9,57,651 लाभार्थियों को कुल ₹141 करोड़ 91 लाख 61 […]