लंबे समय से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपी को रायपुर पुलिस ने दबोचा

Spread the love

देहरादून। मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य संगठित अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गैंगस्टर व गुंडा अधिनियम के तहत आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रायपुर पुलिस द्वारा पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों नीरज कठैत, सौरभ चौहान, आयुष रावत तथा धर्मराज धामी के विरुद्ध जिलाधिकारी देहरादून से अनुमोदन प्राप्त कर थाना रायपुर में मु0अ0सं0-293/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में तीन अभियुक्तों नीरज कठैत, सौरभ चौहान और धर्मराज धामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं एक अन्य अभियुक्त आयुष रावत मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर थाना रायपुर में उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए अभियुक्त के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई गई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 05 मार्च 2026 को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आयुष रावत को ऋषिकेश क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने की केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

Spread the love रूद्रपुर। सांसद अजय भट्ट ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दिशा बैठक की मॉनिटरिंग स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाती है, इसलिए सभी अधिकारी योजनाओं […]