आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आई. एम. ए़ चकराता रोड स्थित ब्लड बैंक में किया रक्तदान
देहरादून।प्रदेश के ब्लड बैंकों में चल रही ब्लड की कमी को देलहते हुए आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आई. एम. ए़ चकराता रोड स्थित ब्लड बैंक रक्तदान किया । आम आदमी पार्टी की प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष रहे नवीन पिरशाली, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, पूर्व देहरादून महानगर अध्यक्ष अशोक सेमवाल व अमरीश गौड़ द्रारा रक्तदान किया गया।इस अवसर पर नवीन पिरशाली ने कहा कि देशव्यापी संकट की इस घड़ी में हम सब प्रदेशवासियों को एकजुट होकर कोरोना वायरस को हराने के लिए अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिये और अपने आसपास के ब्लड बैंकों में तुरंत रक्तदान करना चाहिए ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी मरीज को खून की कमी ना हो।

