पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट पर सरकार का सख्त रुख, OTT प्लेटफॉर्म्स को जारी हुई एडवाइजरी

Spread the love

नई दिल्ली,l।भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी OTT प्लेटफॉर्म्स, मीडिया स्ट्रीमिंग सेवाओं और डिजिटल इंटरमीडियरीज़ को पाकिस्तान से उत्पन्न किसी भी प्रकार के कंटेंट को तुरंत प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया है। यह आदेश हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जारी किया गया है, जिसमें कई भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी।

सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यस्थ दिशा-निर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 के तहत यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि कोई भी कंटेंट भारत की संप्रभुता, एकता, सुरक्षा, और सार्वजनिक व्यवस्था को प्रभावित न करे। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि ऐसे कंटेंट जो भारत के विदेशी संबंधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं या हिंसा भड़का सकते हैं, उन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मंत्रालय ने कहा है कि सभी वेब सीरीज़, फिल्में, गाने, पॉडकास्ट और अन्य डिजिटल कंटेंट जो किसी भी रूप में पाकिस्तान से जुड़े हैं, उन्हें भारत में उपलब्ध कराना राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में उचित नहीं है। चाहे वह कंटेंट मुफ्त हो या सब्सक्रिप्शन आधारित, उसे हटाने के आदेश दिए गए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles