राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने राजभवन के समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की
देहरादून।राज्यपाल श्री गुरमीत सिंह ने राजभवन के समस्त कार्मिकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। राज्यपाल ने राजभवन के लगभग 400 से अधिक सभी कार्मिकों व परिजनों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर प्रत्येक सदस्य से उनकी व्यक्तिगत एवं कार्यालयी समस्याओं के बारे में जाना।
इस अवसर पर राज्यपाल ने समस्त राजभवन परिवार को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुये कामना की कि नववर्ष सभी के लिये अच्छा स्वास्थ्य, शांति एवं सुख-समृद्धि लेकर आए।
इस दौरान फर्स्ट लेडी श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल श्री रंजीत सिंहा,परिसहाय श्री राज्यपाल सुश्री रचिता जुयाल व अन्य मौजूद रहे।

