गुरु नानक देव जन्मोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
किच्छा ।देवभूमि खबर। गुरु नानक देव महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा सिंह सभा के तत्वावधान में नगर कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। नगर कीर्तन में झांकियों के माध्यम से सिख समाज से जुड़े इतिहास को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। नगर कीर्तन में बाहर से आई झांकियों के साथ साथ स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई झांकी प्रस्तुत की गई।
नगर कीर्तन पुरानी गल्ला मंडी स्थित सिंह सभा गुरूद्वारा से प्रराम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए आवास विकास पहुंचा जहां से वापस पुरानी गल्ला मंडी पहुंचकर नगर कीर्तन का समापन हुआ। इस दौरान जगह जगह पांडाल लगाकर क्षेत्र के समाजसेवियों एवं राजनीतिक लोगों ने नगर र्कीतन का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया।
शनिवार शाम को श्री गुरूनानक देव महाराज के प्रकाशोत्सव पर पंच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन पुरानी गल्ला मंडी से प्रारम्भ होकर कर एमपी, डीडी चौक से होते हुए आवास विकास पहुंचा। वहां से वापस पुरानी गल्ला मंडी पहुंचकर नगर कीर्तन का समापन हुआ। नगर के सबसे आगे निशान सहिब उनके पीछे गुरूग्रंथ पंच प्यारे की अगुवाई में बाइक रैली, ब्रैंड वाले, स्कूली बच्चे झांकियों के साथ अंत में करतब वाले चल रहे थे, जो कि लोगों के बीच अकर्षण का केंद्र बने। इस दौरान क्षेत्री विधायक राजेश शुक्ला और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने पर प्रसाद वितरण किया। वहीं भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक राय के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंच प्यारों को सरोपा भेंट कर स्वागत किया। ग्रीन एनवायरनमेंट के अध्यक्ष नाजिम जैदी के नेतृत्व में नगर कीर्तन में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। सिंह सभा गुरुद्वारे के प्रधान निर्मल हंस पाल ने नगर कीर्तन में सभी लोगों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक राजेश शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र चावला, एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल, सीओ सितारगंज हिमांशु शाह, कोतवाल योगेश उपाध्याय, एसएसआई खुशवंत सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पपनेजा, अजय कुमार तिवारी, धर्मराज जसवाल, अरूण तनेजा, सोनू अरोरा, धनीराम, सतीश गुप्ता, ओमप्रकाश दुआ, शैली फुटेला, दीपक पाठक, मनीष सिडाना, अनिल अग्रवालस विवेक राय, हरीश पनेरू, विवेक दीप सिंह, सरन संधू, श्रीकांत राठौर, भूपेंद्र चौधरी, लवी सहगल, दुर्गेश गुप्ता, दया डेसीला, राजकुमार बजाज, सचिन चावला, बंटी पपनेजा, मनीष बजाज, पुष्पा रावत, रविंद्र गंगवार, कुंदन लाल खुराना, किशन गोयल, संदीप तिवारी, दिव्यांशु, नीरज बजाज, मुकेश कोली, जगरूप सिंह गोल्डी, कुलदीप सिंह लक्की, अभिषेक तिवारी, गौरव अरोरा, कपिश खुराना, बब्बू मक्कड़, सोनल कुशवाहा, नितिन चरण बाल्मीकि, लता सिंह, पूनम अग्रवाल, बलकेश चौधरी, संध्या झा, ज्योति जडिया, प्रेमलता चौहान, सुधा जोशी, रोहित अरोरा, प्रवीन सेन, दलजीत सिंह, अंकित खुराना, श्याम खुराना, अक्षय बाबा, भूपेंद्र नेगी, हर्ष गंगवार, राघवेंद्र गंगवार, गौतम मौर्या, राजन यादव, राहुल राठौर, विरेंद्र वर्मा, दीपक यादव, सोनू सक्सेना, राजेंद्र वर्मा, कुलदीप सिंह एंव सैकड़ों श्रद्धालुओं मौजूद थे।
