पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी पर निकाले जुलूस

Spread the love
 रुद्रपुर ।देवभूमि खबर। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया गया। इस मौके पर किच्छा  में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला। शहर में कई जगहजुलूस का स्वागत किया गया। जुलुस में शामिल लोगों ने अमन चौन और भाईचारे का संदेश दिया। जुलूस को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर बड़ी ईद मिलाद उल नबी मनाई जा रही है। इस अवसर पर निकाले गए जूलुस में सैकड़ों समाजजन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। कई समाज के लोगों द्वारा भी जुलूस का जगह जगह पर ईद मिलाद उल नबी के जूलुस का स्वागत किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष महेंद्र चावला, युवा व्यापार मंडलाध्यक्ष दुर्गेश गुप्ता, अब्दुल रशीद जक्कू, जावेद मलिक, तस्लीम रजा सलमानी आदि मौजूद थे।
लालकुआं। ईद ए मिलाद का पर्व पर क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर समुदाय के सैकड़ों लोगों ने नगर में भव्य जुलूस निकालकर देश में अमन चौन की दुआ मांगी।
स्थानीय रोशन मस्जिद के सामने से ईद ए मिलाद पर्व के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने जुलूस प्रारंभ किया, जोकि गोला रोड से मुख्य राजमार्ग में पहुंच कर नगर के मुख्य बाजार से होता हुआ वापस जामा मस्जिद में संपन्न हो गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ लोगों सहित सभी ने देश में अमन चौन की दुआ मांगी। जुलूस में इस्लाम धर्म के धार्मिक झंडों के साथ साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगे को भी शामिल किया गया था और मुस्लिम समुदाय के अधिकतर लोग तिरंगे झंडे को लेकर चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर मौलाना मोहम्मद हासिम, मौलाना अब्दुल रहमान, मौलाना अब्दुल हाफिज, मुख्त्यार अहमद, निसार खान, अनीस अहमद, हाजी रईस, अख्तर खान, अकरम, फिरोज खान, नन्हे अली, मतलीम खान, नवाब खान, वसीम अहमद, सददाम हुसैन, अकरम अली, निजामुदीन, एजाज हुसैन, पुत्तन खान, सदर अबरार अहमद, मोहम्मद शमशाद, मजाहिर खान, चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, दीवान सिंह बिष्ट व नसीम अहमद आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर

Related articles