नवरात्रि और ईद के मद्देनजर पौड़ी पुलिस ने की शांति व्यवस्था को लेकर बैठक

Spread the love

पौड़ी नवरात्रि और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोतवाली पौड़ी और थाना लक्ष्मणझूला में पुलिस द्वारा सीएलजी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

नवरात्रि और ईद पर्व के मद्देनजर कोतवाली पौड़ी और थाना लक्ष्मणझूला में सीएलजी सदस्यों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी पौड़ी त्रिवेंद्र सिंह राणा, प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा और प्रभारी लक्ष्मणझूला संतोष पैंथवाल ने की।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, व्यापार संगठनों के सदस्यों और मस्जिद के मौलानाओं ने आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने पर जोर दिया। पुलिस ने अपील की कि यदि कोई असामाजिक तत्व शांति भंग करने की कोशिश करता है तो तत्काल सूचना दें, ताकि कठोर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून में 50 हजार महिलाएं बनेंगी 'लखपति दीदी': डॉ. धन सिंह रावत

Spread the love देहरादून।अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशभर में सहकारिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देहरादून में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार में महिला किसानों, स्वयं सहायता समूहों और सहकारिता सदस्यों के लिए कृषि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। […]