टीकाकरण अभियान को जनव्यापी बनाने की जरूरत है :.. चाौहान

Spread the love

अल्मोड़ा।देवभूमि खबर।  खसरा रूबेला बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को जनव्यापी बनाने की जरूरत है ताकि इन जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सके यह बात बात मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने आज जिला चिकित्सालय में खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ कूर्माचल एकेडमी की कक्षा 02 की छात्रा श्रेया भटट को टीका लगाने के बाद कही। उन्होंने कहा कि इन जानलेवा बीमारियों का उन्मूलन करने के उददेश्य से इस अभियान की शुरूआत की गई है। इसमें स्वास्थ्य विभाग सहित अन्र्तविभागीय समन्वय की आवश्यकता है। मा0 विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को इसका टीका लगे इसका विशेष ध्यान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रखेंगे। जिलाधिकारी इवा अशीष श्रीवास्तव ने कहा कि इन बीमारियों के दुष्परिणाम से बचाव के लिए इस अभियान का सफल बनाया जायेगा इसकी प्रतिदिन अनुश्रवण मेरे द्वारा की जायेगी। एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि शतप्रतिशत टीकाकरण करने वाली आशा कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र सहित उन्हें नगद इनाम भी दिया जायेगा। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि कार्यक्रम को सफल बनाये और शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 निशा पाण्डे ने कहा विभाग द्वारा विगत तीन माह से कार्य योजना बनायी गयी है। ठोस रणनीति के तहत आज से सभी विद्यालयों, आॅगनबाड़ी सहित अनेक स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करा दिया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 ए0के0 सिह ने इस अभियान के बारे में विस्तृत रूप से बताया कि जनपद में 124864 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य है। 30 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान में 09 से 15 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण किया जायेगा। इस अभियान का उददेश्य 2020 तक खसरा रूबेला का सम्पूर्ण उन्मूलन करना है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण पूर्णरूप से सुरक्षित है तथा इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील कि वे अपने बच्चों को अवश्य टीका लगावायें। इस अवसर पर डा0 प्रकाश वर्मा, डा0 दीपक गब्र्याल, डा0 योगेश पुरोहित, डा0 कुसमलता, डा0 ललित पाण्डेय, डी0के0 उपाध्याय, श्रीमती हिमांगी जोशी, सर्विलांस मेडिकल आफिसर डा0 गोमती सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन सतीश सती ने किया।

देवभूमि खबर

Related articles