जीतमणि पैन्यूली

Spread the love

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एनएमओपीएस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि 6 मार्च 2023 नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा 1 अगस्त से 9 अगस्त के मध्य सांसदों के आवास का घेराव कार्यक्रम घोषित किया गया है उत्तराखंड में सांसदों के आवास के रोग राव कार्यक्रम के लिए सभी जनपद कार्यकारिणी को ठोस रणनीति बनाने को कहा गया है 1 अगस्त और 9 अगस्त के मध्य जब भी उनके क्षेत्र के सांसद अपने आवास पर होंगे जनपद कार्यकारिणी समस्त संगठनों के साथ मिलकर सांसद के घर पर घंटी बजाओ कार्यक्रम को सफलतापूर्वक करेगी साथ ही उत्तराखंड राज्य में है 1 अक्टूबर 2005 को पुरानी पेंशन बंद की गई थी इसीलिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा 1 अक्टूबर 2023 को दिल्ली में महा रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूरे देश से अधिकारी कर्मचारी शिक्षक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे क्योंकि 1 अक्टूबर को उत्तराखंड के कर्मचारियों की पेंशन बंद की गई थी अता उत्तराखंड से अधिक से अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी शिक्षक इस महारैली में बढ़-चढ़कर अपना प्रतिभा करेंगे इसके लिए कई साथियों द्वारा अभी से रेल का रिजर्वेशन भी प्रारंभ कर दिया गया है एनएमओपीएस उत्तराखंड सभी संगठनों के साथ मिलकर लगातार सड़कों पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत है और शीघ्र ही सभी जनपदों का भ्रमण कर इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा आज 1 अगस्त और 9 अगस्त के मध्य सांसद के घर घंटी बजाओ कार्यक्रम एवं 1 अक्टूबर दिल्ली महारैली के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी के बैठक आयोजित की गई जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री जगमोहन सिंह रावत प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्री शांतनु शर्मा मीडिया प्रभारी मनोज अवस्थी प्रदेश प्रवक्ता सूर्य सिंह पवार हर्षवर्धन पुष्कर राज हेमलता जालिया उर्मिला द्विवेदी संतोष सुनील गुसाईं अनुराग चौहान रुचि पैन्यूली आदि कई पदाधिकारी उपस्थित थे सभी ने एक स्वर में एनएमओपीएस के बैनर तले सभी संगठनों द्वारा दिए जा रहे हैं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

देवभूमि खबर

Related articles