गौचर में 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में पत्रकार सम्मान समारोह और पत्रकार वार्ता आयोजित

गौचर में 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले में पत्रकार सम्मान समारोह और पत्रकार वार्ता आयोजित
Spread the love

चमोली।73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेले के तहत मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पत्रकार सम्मान समारोह एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पत्रकार सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें पत्रकारों ने जनपद की विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। वरिष्ठ पत्रकार राजपाल बिष्ट ने वार्ता की शुरुआत करते हुए अपने सुझाव रखे। पत्रकार शेखर रावत ने प्रशासनिक त्रैमासिक बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता जताई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को बैठक का रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए।

वरिष्ठ पत्रकार ललिता प्रसाद लखेड़ा ने आधार कार्ड बनाने में आ रही समस्याओं के समाधान की मांग रखी। पत्रकार प्रमोद सेमवाल ने 108 एम्बुलेंस की स्थिति और खेता मानमति क्षेत्र में जल जीवन मिशन की प्रगति पर जानकारी ली। गोपी डिमरी ने महिला बेस चिकित्सालय में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति, जबकि भुवन शाह ने पीपलकोटी में एक्स-रे तकनीशियन के रिक्त पद की समस्या उठाई। कृष्ण कुमार सेमवाल ने जिला चिकित्सालय में पैथोलॉजी जांचों की मॉनिटरिंग की आवश्यकता पर सुझाव दिया। संजय कुंवर ने चेनाप घाटी में यात्री सुविधाओं के विकास का मुद्दा उठाया। इसके अतिरिक्त अनिल राणा, भानू प्रकाश, डॉ. अवतार सिंह, जगदीश पोखरियाल, रणजीत सिंह, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, पुष्कर रावत एवं सुभाष पिनोली ने उद्यान, सिंचाई, सड़क, पेयजल, शिक्षा सहित अन्य विषयों पर अपनी बात रखी।

द्वितीय सत्र में पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित पत्रकारों को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डीएफओ सर्वेश कुमार दूबे, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता, अर्थ एवं संख्या अधिकारी विनय जोशी, महिपाल गुसाईं, लक्ष्मण राणा, दीपक कुमार, दिनेश जोशी, महेशानंद जुयाल, जितेंद्र पंवार, सुरेंद्र गड़िया सहित जनपद के अधिकारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles