HTML tutorial
HTML tutorial

देश में भाजपा की बयार बह रही है:भगत सिंह कोश्यारी

Spread the love
रुद्रपुर ।देवभूमि खबर। पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि देश में भाजपा की बयार बह रही है। देश भ्रष्टाचार मुक्त, महंगाई मुक्त, घोटाला मुक्त व्यवस्था चाहता है। देश की जनता जान गई है कि यह कार्य भाजपा के केन्द्र में आने पर ही सम्भव हो पाया है। इससे पूर्व विम स्क्वायर में पूर्व नगर अध्यक्ष मुंशीराम गोयल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व लोगों ने श्री कोश्यारी का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस दौरान लोगों ने श्री कोश्यारी को बताया कि कालोनी विम स्क्वायर किच्छा मार्ग पर स्थित है।  कालोनी की आतंरिक सड़के विगत वर्ष की बारिशों के बाद से क्षतिग्रस्त अवस्था में  हैं। जिस पर श्री कोश्यारी ने  800 मीटर सड़क का निर्माण कराने और प्रकाश व्यवस्था हेतु 20 सोलर लाइट लगाए जाने की घोषणा की। श्री कोश्यारी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार विकास के लिए गंभीर है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, पूर्व जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता मुन्शीराम गोयल, भाजपा नगर अध्यक्ष हरीश, वीरन्द्र सुखीजा, पंजाब सिंह, सुरेश  गोयल, दीपक गोयल, अध्यक्ष राइस मिलर्स एसोसिएशन प्रेम बंसल,  विम स्क्वायर निदेशक व पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, व्यवस्था प्रबन्धक श्रीनिवास सक्सेना, धीरज शुक्ला, राजीव मोहन, नवीन पान्डे, यशपाल सिंह भी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles