कृष्णा चिगुल्लापली और रविन्द्र कुमार गौर बने नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, FAIVM ने जताया आभार

कृष्णा चिगुल्लापली और रविन्द्र कुमार गौर बने नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सदस्य, FAIVM ने जताया आभार
Spread the love

नई दिल्ली। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल (FAIVM) के वरिष्ठ पदाधिकारियों कृष्णा चिगुल्लापली और रविन्द्र कुमार गौर को नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड (NTWB) का सदस्य बनाए जाने पर संगठन ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

इस अवसर पर FAIVM के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं प्रवक्ता CA राजेश्वर पैन्यूली ने नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि कृष्णा चिगुल्लापली, जो संगठन में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं, तथा जनरल सेक्रेट्री रविन्द्र कुमार गौर की बोर्ड में नियुक्ति से देशभर के व्यापारियों के हितों को मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को प्रभावी ढंग से बोर्ड के समक्ष रखेंगे।

CA राजेश्वर पैन्यूली ने कहा कि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान और भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा।

उन्होंने बताया कि FAIVM देश के 18 राज्यों में मध्यम, लघु और माइक्रो व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रमुख गैर-सरकारी संगठन है। यह संगठन सरकार और व्यापारियों के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ दोनों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles