देहरादून में पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून में पुलिस में बड़ा फेरबदल, 30 निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने  प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल करते हुए 30 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।

लाइन से विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है, जबकि कई को थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक स्तर के अधिकारियों में नरेश राठौर को प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर तथा नरेंद्र गहलावत को शिकायत प्रकोष्ठ में नियुक्त किया गया है।

उपनिरीक्षक स्तर पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। कुशल राम को मानवाधिकार प्रकोष्ठ, संजीत कुमार को रायपुर, मनोज नौटियाल को नेहरू कॉलोनी, प्रवीण रैणी को राजपुर, पंकज कुमार को सहसपुर क्षेत्र में तैनाती दी गई है। इसके अलावा अर्जुन गुंसाई को विकासनगर, जगतम्बा प्रसाद को रायवाला तथा दीपक सिंह सहित कई अन्य उप निरीक्षकों को विभिन्न थानों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सूची के अनुसार पटेलनगर, रायपुर, राजपुर, विकासनगर, ऋषिकेश, डालनवाला, कालसी, प्रेमनगर और कोतवाली नगर सहित कई थानों में तैनातियों में बदलाव किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles