अवैध शराब परोसने वाला और नशे में उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार

अवैध शराब परोसने वाला और नशे में उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार
Spread the love

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन  में जिलेभर में होटल, ढाबों व दुकानों की आड़ में अवैध शराब बिक्री तथा शांति-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली डीडीहाट प्रभारी निरीक्षक श्री संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुडकाफल तिराहे पर एक दुकान से आठ टेट्रा पैक और दो बोतल कच्ची शराब बरामद की। मौके से अभियुक्त हरीश कुमार पुत्र प्रताप राम निवासी दानदेव, डीडीहाट को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध कोतवाली डीडीहाट में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वहीं, थाना कनालीछीना पुलिस को 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम मलान नाड्ड निवासी डिगर देव जोशी शराब के नशे में अपने परिवार से मारपीट कर रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह और अधिक उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126/135/170 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

देवभूमि खबर

Related articles