मेयर सोनी कोली ने जगतपुरा में पहुंचकर सफाई अभियान का लिया जायजा

Spread the love
रुद्रपुर ।देवभूमि खबर। मेयर सोनी कोली ने  वार्ड एक जगतपुरा में पहुंचकर वार्ड में चल रहे विशेष सफाई अभियान का जायजा लेते हुए सालों से बंद पड़ी नालियों को स्वयं खड़े होकर खुलवाया, जिससे वार्ड एक में छोटी पुलिया के पास नालियों के जरिए लोगों के घरों से निकलने वाली पानी की आवाजाही के व्यवस्था को और दुरुस्त किया गया।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने मेयर द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का तारीफ  करते हुए मेयर सोनी कोली को जगतपुरा में लाइटों की परेशानियों से अवगत कराया। लाइटों की मांग पर मेयर ने अधिकारियों को तत्काल लाइटें लगवाने का निर्देश दिए।
इस दौरान मेयर ने कहा कि हमारे द्वारा चलाए जा रहे सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत शहर के हर वार्ड को साफ  सुथरा बनाने के दिशा की ओर काम चल रहा है। जिससे आने वाले समय में पूरा रुद्रपुर शहर सुंदरता से जगमगा उठेगा। उन्होंने कहा शहर एवं वार्डों की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जनता का योगदान अहम है। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, एसआई संजय शर्मा, गौतम कुमार, विक्की, विजय, मनोज सिंह, ममता देवी, सतपाल आदि लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles