मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड मे सशक्त भू-कानून, मूल निवास आदि के सम्बन्ध मे ज्ञापन
महोदय,
निवेदन इस प्रकार है कि उत्तराखंड राज्य बनें 21 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन खेद का विषय हैं कि यहां पर भा0 ज0 पा0 और कांग्रेस कि दो-दो बार सरकार बनाने के बावजूद अभी तक राज्य सरकार सशक्त भू-क़ानून नहीं बना पाया हैं| इसका दुष्परिणाम यह हुआ कि बाहरी भू माफियाओं द्वारा राज्य की बेशकीमती भूमि पर कब्जा हो चुका है, हमने पलायन रोकने, रोजगार, पर्यटन विकास, मूल निवास आदि को लेकर ऐतिहासिक आंदोलन कर पृथक राज्य की मांग की थी, राज्य बनने के बाद यहाँ का जनमानस अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा हैं| राज्य सरकारों ने जन भावनाओं की परवाह नहीं की हैं इसलिए यहाँ का युवा वर्ग इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलित हैं, स्तिथि दिन प्रति दिन विस्फोटक होती जा रही हैं| यदि इन मुद्दों पर सरकार पर सरकार की रीति-नीति सकारात्मक व सहयोगात्मक न रही तो कभी भी उग्र आंदोलन से इंकार नहीं किया जा सकता हैं| अतः उत्तराखंड क्रांति दल निम्न बिंदुओं पर सरकार से त्वरित कार्यवाही की पुरजोर मांग करता हैं कि :-

1)- उत्तराखंड मे सशक्त भू-कानून शीघ्र लागू किया जाये ताकि बाहरी व्यक्ति यहाँ पर भूमि क़ी खरीद फरोख्त न कर सकें |
2)-उत्तराखंड के मूलनिवासियों के लिए मूलनिवास क़ी समय सीमा 1950 को आधार बनाया जाय |
3)- उत्तराखंड के मूलनिवासियों के प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा मे स्थाई रोजाग्र प्रदान किया जाय |
4)- राज्य क़ी स्थाई राजधानी गैरसैण घोषित किया जाय |
5)- राज्य आंदोलनकारीयों को समान पेंशन दी जायें और सरकारी नौकरियों मे 10% क्षेतिज आरक्षण का अध्यादेश पुनः जारी किया जायें |
6)- राज्य मे पर्यटन एवं तीर्थंटन को क़ी ठोस एवं स्पष्ट नीति बनाई जाय |
7)- तीर्थ पुरोहितों क़ी मांग को गंभीरता पूर्वक लेते हुए देवस्थानम बोर्ड को भंग किया जाय |
8)- उत्तराखंड मे ओ0बी0सी0 के दायरे मे आने वाले मूलनिवासियों को ही इस श्रेणी मे लिया जाय |
9)- उपनल एवं अन्य एजेंसियों मे संविदा मे रखे गये सभी कर्मचारियों को शीघ्र नियमित किया जाय |
10)- आशा कार्यकर्तियों का मानदेय कम से कम रु0 10,000(दस हजार) प्रतिमाह किया जाय |
11)- डी0एल0एड0 /बी0एड0 प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यतानुसार नियुक्ति प्रदान किया जायें| सादर आपका (काशी सिंह ऐरी) केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड क्रांति दल

देवभूमि खबर

Related articles