विधायक राजकुमार ठुकराल ने बांटे विवेकाधीन कोष के चैक

Spread the love

रुद्रपुर।देवभूमि खबर। ग्राम मोहनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में विधायक राजकुमार ठुकराल और गदरपुर तहसीलदार मोहम्मद वसी खां ने गरीब, जरूरतमंदों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृत आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया।
इस अवसर पर श्री ठुकराल ने कहा गरीब और जरूरत मंदों की मदद के लिए प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान मोहनपुर निवासी सुकुमार बाला को 7500, आनंदखेड़ा के ृअरूण को 3500, मोहनपुर निवासी उत्तम जमीदार को 5000, मोहनपुर निवासी दीपांकर ढाली को 20 हजार, अलखदेवी निवासी राजू को 4000, प्रेमनगर निवासी गीता देवी को 16 हजार, मोहनपुर सुधा विश्वास को 45000, ममता हालदार को 20 हजार, दीप्ती को 40000, चोखे लाल को नौ हजार, महेशपुर निवासी पुष्प रानी को 30 हजार, ममता को 35000, हेत राम को पांच हजार, सूरज सिंह को 12,500 तथा बसंतीपुर निवासी अनिता विश्वास को 40 हजार की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किए। इस दौरान नायब तहसीलदार मोहम्मद उमर, पटवारी सुरजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेश बजाज, राजेश ग्रोवर, परितोष हालदार, विकास विश्वास, मुकेश कुमार, जोगेश्वर, विजय शर्मा, ग्राम प्रधान भोला हाल्दार, मनोज कुमार, विरेन सिकदार, सावित्री देवी, अशोक राय, विशाल विश्वास, राजेश विश्वास, अंकित सरकार, शिवा सरकार, रविंद्र विश्वास, पवन विश्वास, बंटी कोली, ललित बिष्ट, दिपांकर ढाली, आकाश विश्वास, भरत हाल्दार आदि मौजूद थे।

 

देवभूमि खबर

Related articles