चारधाम यात्रा के लिए 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

Spread the love

15 अप्रैल से 13 मई तक चारों धाम के लिए किए गए 25 लाख पंजीकरण

देहरादून ।उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा को लेकर देश-विदेश से श्रद्धालु चारों धाम में दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। प्रदेश में अब तक करीब 25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार शाम 7 बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है चारधाम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू की गई थी। प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग तीर्थयात्रियों को हर संभव सुविधा मुहैया कराने के लिए मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देश को सभी अधिकारी गंभीरता से पालन कर रहे हैं।

पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि फर्जी वेबसाइट के जरिए ठग लोगों से ठगी भी कर रहे हैं। इन सभी फर्जी वेबसाइट पर एसटीएफ और साइबर सेल की नजर है, इन्हें बंद कराया जा रहा है। हेली सेवा की बुकिंग के नाम पर फर्जी वेबसाइट के जरिए लोगों से ठगी के मामले अक्सर सामने आते हैं। इसको रोकने के लिए पिछले साल से आईआरसीटीसी के जरिए ही हेली सेवाओं की बुकिंग की जा रही है। इस साल 10 मई से चारधाम यात्रा की शुरुआत हुई है। हालांकि, इसके लिए रजिस्ट्रेशन काफी पहले ही शुरू हो चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सभी दल निकाय चुनावों में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता दें

Spread the love उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंचप्रेस विज्ञप्तिउत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामन्त्री रामलाल खंडूड़ी द्वारा कोर बेठक कर आगामी आने वाले निकाय चुनावों में सभी राजनैतिक दलों के अध्यक्षों से अपील की हैं कि प्रत्येक दल अपनी पार्टी से उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी कार्यकर्ताओं को टिकट […]