नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सफल संचालन हेतु नोडल अधिकारी किये नामित

नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ सफल संचालन हेतु  नोडल अधिकारी किये नामित
Spread the love

देहरादून । नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार ने अवगत कराया है कि राज्यों में भारत सरकार की प्रमुख जनलाभार्थी योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध रूप से पहुँच सुनिश्चित किये जाने हेतु ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एलईसी वाहन से 08.01.2024 से 11.01.2024 तक संचालन किया जा रहा है। नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून ने नगरीय क्षेत्र में यात्रा के सफल संचालन हेतु जिसके सफल संचालन हेतु क्षेत्रवार दिवस नोडल अधिकारी नामित किये है।

नत्थुवाला में 8 जनवरी हेतु सहायक आयुक्त विजय प्रताप, गणेश मन्दिर चौक में 9 जनवरी हेतु सहायक आयुक्त रविन्द्र कुमार, 10 जनवरी को लक्ष्मण चौक हेतु सहायक आयुक्त अंकिता जोशी, 10 जनवरी को गुरूद्वारा रोड पटेल नगर हेतु वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी दिनेश चन्द्र तिवारी तथा 11 जनवरी को एमडीडीए पार्क प्रेमनगर हेतु सहायक अभियंता जय प्रकाश एवं इन्दिरा नगर पार्क आईटीबीपी हेतु सहायक आयुक्त शान्ति प्रसाद जोशी को दिवस नोडल अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही क्षेत्रवार अन्य अधिकारियों को नामित किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles