मोरी में कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, 4 दिन बाद पुलिस ने दबोचा

मोरी में कुल्हाड़ी से हत्या कर फरार हत्यारोपी गिरफ्तार, 4 दिन बाद पुलिस ने दबोचा
Spread the love

उत्तरकाशी। थाना मोरी पुलिस ने ग्राम बरी में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे हत्यारोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सुमन चन्द्र देव को 11 सितम्बर 2026 को कस्बा मोरी से गिरफ्तार किया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है और गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार बीती 7 सितम्बर को मोरी प्रखंड के राजस्व क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरी में अभियुक्त ने करमचन्द पुत्र ढटीराम, निवासी ग्राम बरी, उम्र 38 वर्ष पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस, फील्ड यूनिट एवं फोरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर 8 सितम्बर 2026 को थाना मोरी में अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद थानाध्यक्ष मोरी के नेतृत्व में पुलिस एवं एसओजी की अलग-अलग टीमें गठित की गईं।

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने आरोपी के घर, रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी एवं मैदानी स्तर पर किए गए लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने फरार हत्यारोपी सुमन चन्द्र देव को 11 सितम्बर को कस्बा मोरी से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुमन चन्द्र देव पुत्र जयचन्द, निवासी दांताधार तोक, ग्राम बरी, मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मोरी दीपक रावत, अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी रघुवीर शर्मा (एसओजी यमुनावैली), मुख्य आरक्षी राजेन्द्र, आरक्षी सत्यपाल, आरक्षी महिदेव चौहान, आरक्षी गणेश राणा, आरक्षी सुनील जयाडा (एसओजी यमुनावैली), आरक्षी पूरण सिंह तथा पीआरडी नरेन्द्र शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles

कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नितिन नवीन आज युवाओं और सैनिकों से संवाद कर रहे हैं, लेकिन भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिला और अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं की चिंताओं का जवाब कौन देगा।  गरिमा दसौनी ने सैन्यधाम को लेकर भी भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सैन्यधाम में कथित भ्रष्टाचार और इसको लेकर गणेश जोशी के चुनावी लाभ संबंधी बयान पर भाजपा को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर लाठियां चलाने वाली सरकार आज संवाद का दिखावा कर रही है।  कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी के युवा संवाद की नकल करने से राहुल गांधी जैसा जुड़ाव नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि ‘राहुल मियां’ जैसी भाषा भाजपा की हताशा को दर्शाती है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कांग्रेस पर तिल का ताड़ बनाने के आरोप पर पलटवार करते हुए गरिमा दसौनी ने कहा कि यदि अंकिता भंडारी का मामला मुख्यमंत्री के लिए ‘तिल’ है तो उनके न्याय की आवाज कांग्रेस के लिए ‘ताड़’ है और पार्टी इस मुद्दे को बार-बार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड के स्वाभिमान और अस्मिता का सवाल हैं और उनके न्याय की लड़ाई लगातार जारी रहेगी।