तिरंगा यात्रा से गूंजा नैनीताल, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से सरोवर नगरी में देशभक्ति का जोश
रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल।सरोवर नगरी नैनीताल में आज तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का अद्वितीय नजारा देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने नैनीताल क्लब चौराहे से चीना बाबा मंदिर होते हुए पंत पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से पूरी नगरी गुंजायमान रही।
इस अवसर पर मातृ शक्ति, युवा और बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक सरिता आर्या ने कहा कि तिरंगा यात्रा का संदेश हर घर तक पहुंचना चाहिए और इसे मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित करना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा कि 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराया जाए, ताकि राष्ट्रप्रेम का संदेश हर कोने में पहुंचे।
कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखते ही बनता था, जहां नगरवासी एकजुट होकर राष्ट्रीय ध्वज की शान में शामिल हुए।

