औली में 13 से 16 फरवरी तक राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप 2026, सीएम करेंगे उद्घाटन

Spread the love

देहरादून। विंटर गेम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा 13 से 16 फरवरी 2026 तक औली में “नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप 2026” का आयोजन किया जाएगा। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अल्पाइन स्की, स्नोबोर्ड और स्की माउंटेनियरिंग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।

यह आयोजन जीएमवीएन द्वारा आयोजित “विंटर कार्निवल” के साथ संयुक्त रूप से किया जा रहा है। दोनों कार्यक्रम उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (UTDB) के तत्वावधान में संपन्न होंगे।

विंटर गेम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष हर्ष मणि व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने विभिन्न जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों को आयोजन के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आमंत्रण दिया है।

अध्यक्ष हर्ष मणि व्यास ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप से उत्तराखंड में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा मिलेगा और औली को देश के प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *