गौरीकुण्ड के निकट डाट पुलिया के पास ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन ,19 लोगों की लापता होने की सूचना

गौरीकुण्ड के निकट डाट पुलिया के पास ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन ,19 लोगों की लापता होने की सूचना
Spread the love

रुद्रप्रयाग।मानसूनी देर रात्रि को केदारनाथ धाम यात्रा के मुख्य पैदल पड़ाव गौरीकुण्ड के निकट डाट पुलिया के पास ऊपर पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन हो जाने के कारण चट्टान व मलबा आ जाने से वहॉं पर बनी दुकाने व उनमें रह रहे लोग इसकी चपेट में आ गये थे। सूचना मिलने पर रात्रि को ही गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग का पुलिस बल, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जनपदीय आपदा प्रबन्धन विभाग सहित स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रात्रि में हो रही भारी बारिश व यहॉं पर फिर से चट्टान इत्यादि गिरने की सम्भावनों के चलते रात्रि के समय रेस्क्यू कार्य में दिक्कतें आयी। यहॉं पर सभी के द्वारा निरन्तर रेस्क्यू कार्य सुचारु रखा गया।

आज प्रातःकाल स्वयं जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ0 सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे मौके पर पहुॅंचे और वहॉं पर हुए घटनाक्रम की जानकारी व नुकसान का जायजा लिया गया। उनके द्वारा सर्च एवं रेस्क्यू कार्य में लगे पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ सहित सभी को स्वयं के सुरक्षात्मक उपायों व सावधानी के साथ रेस्क्यू कार्य किये जाने के निर्देश दिये गये।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि पुलिस के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन से लापता होने वाले 13 लोगों के अतिरिक्त बीर बहादुर पुत्र हरि बहादुर, सुमित्रा पत्नी बीर बहादुर, निशा पुत्री बीर बहादुर निवासी ग्राम व थाना राया जिला होमला आंचल करनाली, नेपाल जिनका मौके पर ढाबा था तथा ढाबों में खाना खाने आए धर्मराज बूढ़ा पुत्र मुन बहादुर निवासी पेरे वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चैरा जिला जमुला आंचल जिला करनाली नेपाल, चंद्र कामी पुत्र लाल बहादुर एवं सुखराम रावत पुत्र जोरा निवासी चैरा वार्ड नंबर-2 थाना दिल्ली चैरा जिला जमुला आंचल करनाली नेपाल भी घटना के बाद लापता बताए जा रहे हैं। इस घटना में अब तक 19 लोगों की लापता होने की सूचना है। जिनका सर्च रेस्क्यू जारी है।
    

देवभूमि खबर

Related articles