पंचायती राज में सुधार की आवश्यकता: ब्लॉक प्रमुख व जिला अध्यक्ष का चुनाव जनता सीधे करे – देवेंद्र बुडाकोटी

पंचायती राज प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, जनोन्मुखी और लोकतांत्रिक बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए समाजशास्त्री देवेंद्र बुडाकोटी ने कहा है कि ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाना चाहिए, न कि वर्तमान व्यवस्था के अनुसार निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से।
उन्होंने कहा कि वर्तमान अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में अक्सर धनबल, बाहुबल और राजनीतिक सौदेबाज़ी की भूमिका हावी हो जाती है, जिससे न केवल लोकतंत्र की नींव कमजोर होती है, बल्कि आमजन का विश्वास भी इस प्रणाली से डगमगाने लगता है।
बुडाकोटी ने सुझाव दिया कि इस प्रणाली में व्यापक सुधार करते हुए सभी ग्राम प्रधानों को ब्लॉक विकास समिति का सदस्य तथा सभी ब्लॉक प्रमुखों को जिला परिषद का सदस्य बनाया जा सकता है। इससे ब्लॉक और जिला स्तर के लिए अलग से प्रतिनिधियों के चुनाव की आवश्यकता नहीं रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र को सशक्त करने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस कदम होगा।

