हरिद्वार से चिन्हित सात गांवों को शहरी क्षेत्रों जैसी सुविधाओं से युक्त बनाये जाने के रूर्बन कार्यो का शुभारम्भ

हरिद्वार से चिन्हित सात गांवों को शहरी क्षेत्रों जैसी सुविधाओं से युक्त बनाये जाने के रूर्बन कार्यो का शुभारम्भ
Spread the love
हरिद्वार बीएचबीसी न्यूज। लोक सभा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आज भारत सरकार की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबर्न मिशन के अन्तर्गत चयनित कलस्टर भगतनपुर आबिदपुर के निर्माण कार्या का उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने आज बहादरपुर जट जूनियर हाई स्कूल पहुंच यहां आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में योजना में हरिद्वार से चिन्हित सात गांवों को शहरी क्षेत्रों जैसी सुविधाओं से युक्त बनाये जाने के रूर्बन कार्यो का शुभारम्भ किया। भारत सरकार की इस योजना में उत्तराखण्ड के अन्य जनपदों की अपेक्षा हरिद्वार जनपद से सर्वाधिक गांवो का चयन किया गया है। इन गांवो में नूरपुर पंजनहेड़ी, अतमलपुर बौंग्ला, रोहालकी, अलीपुर इब्राहिमपुर, भगतनपुर आबिदपुर, बहादरपुर जट, अजीतपुर शामिल है। इन गांवों के सौ करोड़ के कार्य किये जायेंगे। जिनमें सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, कौशल विकास आदि कार्य कराये जायेंगे। सांसद पोखरियाल ने कहा कि विकास विभाग और प्रशासन योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यों के लिए समय सीमा निर्धारित कर करें कार्य। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व है कि भारत सरकार की ओर से कराये जा रहे इन विकास कार्यो में अपना सहयोग प्रशासन को दें और कार्यो में किसी भी प्रकार की बाधा होने पर उन्हे अवगत करायें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नव भारत का निर्माण के संकल्प को पूरा करने के लिए देश भर के गांवों की तस्वीर बदलने के लिए रूर्बन के तहत गांवों को नगरीय सुविधाओं से युक्त करने के कार्य में सभी सहयोगी बनें। विधायक  सुरेश राठौर एवं स्वामी यतिश्वरानंद ने भारत सरकार और लोकसभा में हरिद्वार के इन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए मांग उठाने पर सांसद निशंक की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी स्वाती भदौरिया, बीडीओ नरेंद्र भण्डारी, जिला परियोजना अधिकारी रमेश त्रिपाठी सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles