देहरादून में विश्वकर्मा दिवस पर बिहारी महासभा का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शिरकत
देहरादून। राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर बिहारी महासभा द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें महासभा के सदस्य भारी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के शाम के सत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी अपने गीतों से समां बांधेंगी, साथ ही भोजपुरी सिनेमा के कई कलाकार भी अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के शिल्पकारों और कर्मकारों को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य आयोजकों में इकसाना, शिवालिक कॉलेज, श्री नारायणी एसोसिएट, और स्टार मीडिया प्रमुख भागीदार के रूप में शामिल रहे।

