मानवाधिकार दिवस पर 30 यूनिट से अधिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
रिपोर्ट: ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर में राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 30 यूनिट से अधिक रक्तदान किया और मानवता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व का मजबूत संदेश दिया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर को न्याय और मानवता का सच्चा उत्सव बताते हुए सभी को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में जिला जज हरीश गोयल सहित अनेक न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने रक्तदान कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति मनोज तिवारी ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को इसके लिए प्रेरित किया। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा, सालसा सचिव प्रदीपमणि त्रिपाठी, डीएलएसए सचिव पारुल थपलियाल, द्वितीय अपर जिला जज कुलदीप शर्मा, सिविल जज हर्ष यादव, सीजेएम रवि प्रकाश तथा एसीजेएम रवि रंजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में अधिवक्ता भी शिविर में पहुंचे और रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। इनमें बार एसोसिएशन अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रूवाली, वरिष्ठ अधिवक्ता मनीष मोहन जोशी, नीरज साह, हरिशंकर कंसल, बहादुर पाल, ओंकार गोस्वामी, उपाध्यक्ष शंकर चौहान, गोपाल सिंह कपकोटी, प्रमोद बहुगुणा, बी.के. सांगुड़ी, गिरीश खोलिया, डीजीसी सुशील कुमार शर्मा, राजेश चंदोला, राम सिंह रौतेला, भुवन जोशी, सुभाष जोशी, शिवांशु जोशी, गौरव कुमार, नीलेश भट्ट, दिग्विजय सिंह बिष्ट, रवि कुमार, निर्मल कुमार, दीपक दत्त पांडेय, तरुण चंद्रा, राजेंद्र भैसोड़ा, नीरज गोस्वामी, प्रमोद कुमार एवं प्रदीप कुमार सहित अनेक अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी शामिल रहे।
मानवाधिकार दिवस पर आयोजित यह रक्तदान शिविर मानवता, सेवा और सामाजिक एकजुटता का उदाहरण प्रस्तुत करता है।
