प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम सहित अधीनस्थ मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना: हेमंत द्विवेदी

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर बदरीनाथ-केदारनाथ धाम सहित अधीनस्थ मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना: हेमंत द्विवेदी
Spread the love

देहरादून।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के शुभ अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम सहित श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न होगी।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का संकल्प लिया है। इस दौरान आपदा राहत, विकास कार्यों की समीक्षा, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर और दिव्यांगजनों की सहायता सहित कई बहुउद्देशीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार और मंदिर समिति की ओर से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ जीवन की मंगलकामना करते हुए उनके जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना आयोजित की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles