पीजी कॉलेज नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

पीजी कॉलेज नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Spread the love

नई टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी, टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे महाविद्यालय में अध्यनरत राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों के अतरिक्त छात्र छात्राओं, प्राध्यापको, कर्मचारियों एवं अभिभावकों के साथ साथ शहर के बुद्धिजीवियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शासन की दिशा निर्देशों पर संयुक्त निदेशक प्रो ए एस उनियाल के निर्देशन में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विजय प्रकाश सेमवाल को रक्तदान शिविर का नोडल अधिकारी नामित किया गया था। डॉ सेमवाल द्वारा सभी से आवहां किया गया की इस रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान महादान में अपना योगदान दे। शिविर में कुल 48 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया जो कि पिछले सालों की अपेक्षा अधिक है। कार्यक्रम के उद्घघाटन समारोह में संयुक्त निदेशक प्रो ए एस उनियाल द्वारा रक्तदान के विषय में संबोधित किया गया तथा रक्तदान के फायदे और इससे पढ़ने वाले प्रभाव पर बताया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो पुष्पा नेगी द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ के माध्यम से स्वागत किया गया तथा रक्तदान शिविर की उपयोगिता के बारे में परिचर्चा की गई।

प्रोफेसर डी पी एस भंडारी द्वारा रक्तदान शिविर के अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा रक्तदाताओं को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया। रक्तदाताओं में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल ने भी रक्तदान किया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ गुरुपद सिंह गुंसाई, डॉ सत्येंद्र ढौंडियाल, डॉ पी सी पैन्यूली, डॉ अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ पदमा वशिष्ठ, डॉ डॉ हेमा नौटियाल, डॉ पुष्पा पंवार तथा छात्र-छात्राओं में महक शाह, दिव्यांशु, विकास शाह, युवराज सिंह शाह तथा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, छात्र अभिवावक संघ के अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल आदि ने भी रक्तदान किया।

इस अवसर पर हिमालय अस्पताल जॉलीग्रांट की टीम के रूप में डॉ यशस्वी, रविंद्रो, शशि भट्ट, दर्शन पैन्यूली, के सी जोशी आदि उपस्थित थे। शिविर में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक गण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles