कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा :शुक्ला

Spread the love

रुद्रप्रयाग । आगामी सोमवार को तंबाकू जनित उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों व कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जनपद स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला में जनपद के अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे।
         

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बी.के.शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी श्री मनुज गोयल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 जुलाई (सोमवार) को विकास भवन के सभागार कक्ष में अपराह्न 12 बजे तंबाकू जनित उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों तथा कोटपा अधिनियम 2003 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनपद स्तरीय अधिकारीगण प्रतिभाग करेंगे।  

देवभूमि खबर

Related articles