एक पेड़ माँ के नाम: देहरादून में सीडीओ ने किया एक लाखवां पौधा रोपण

एक पेड़ माँ के नाम: देहरादून में सीडीओ ने किया एक लाखवां पौधा रोपण
Spread the love

देहरादून।देहरादून के नारी निकेतन और बाल गृह में आज मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने पर्वतीय मैदानी एकता समिति द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत एक लाखवां पौधा रोपित किया।

इस अवसर पर समिति की सचिव लक्ष्मी अग्रवाल, पर्यावरणविद व सहायक नगर आयुक्त वीके चौहान सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण कर लोगों को हरित उत्तराखंड बनाने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम में नारी निकेतन की महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और समिति के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

सीडीओ अभिनव शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार और जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से दूनवासियों में वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।

लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि पिछले एक माह में समिति ने ग्रामीण इलाकों, मोहल्लों और कॉलोनियों में रोजाना हजारों पेड़ लगाकर व बांटकर लोगों को हरियाली का संदेश दिया। आज नारी निकेतन में एक लाखवां पौधा रोपित कर अभियान ने नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्रदेश के अन्य जिलों में भी वृक्षारोपण व लोककल्याणकारी कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया और हरित देहरादून बनाने में सक्रिय सहयोग देने का वादा किया।

देवभूमि खबर

Related articles