मूल निवास 1950 से कम कुछ भी मंजूर नही : उक्रांद
देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड के मूल निवासियों के हक=हकूको की लड़ाई जारी रखेगी।
उत्तराखंड के केंद्रीय महामंत्री विजय बौड़ाई ने एक बयान में कहा कि उत्तराखंड क्रान्ति दल ही एक मात्र दल है जो उत्तराखंड के हित की बात करता है जबकि भाजपा और कांग्रेस केवल शोषण करते है। एक ओर जहां भाजपा उत्तराखंड के हितों के विरुद्ध काम कर रही है वहीं कांग्रेस भी उसी का साथ दे रही है। कांग्रेस भी मूलनिवास 1950 पर सहमत नही है जैसा उनके बयान से साफ दृष्टिगोचर होता है। ये राष्ट्रीय दल हमेशा राज्य के लोगों के विरोधी रहे है। कांग्रेस की सरकार में ही मूलनिवास व्यवस्था समाप्त कर दी गई थी तो इन लोगो से कोई उम्मीद नही है। उत्तराखंड राज्य में सशक्त भू कानून, मूलनिवास और स्थाई राजधानी गैरसैंण अगर कोई पार्टी दे सकती है तो वो केवल उक्रांद ही दे सकती है।.
उक्रांद केंद्रीय प्रवक्ता पंकज पैन्यूली कहा कि उक्रांद जल्द ही इस मुद्दे को लेकर समिति बनायेगा और इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर गांव गांव तक पंहुचाएगा। मूल निवास व भू कानून उक्रांद के मूल मुद्दे रहे हैं और उक्रांद इसके लिए हमेशा प्रतिबद्ध है जंहा तक बात राष्ट्रीय दलो की है तो ये हमेशा राज्य विरोधी रहे है , इन्होंने तो कहा था हमारी लाश पर बनेगा उत्तराखंड, तो वो लोग उत्तराखंड राज्य के हित में कोई फैसला कैसे ले सकते है जब उनकी मानसिकता ही उत्तराखंड के विरुद्ध है। कांग्रेस चाहती तो जब उसकी सरकार थी तो इन विषयों पर काम कर सकती थी लेकिन उसने कभी भी उत्तराखंड के हक हकूको की बात नहीं की।उक्रांद कांग्रेस के बयान की घोर भर्त्सना करती है।

