ऑपरेशन प्रहार” में पौड़ी पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक रिकॉर्ड वाला नौकर पकड़ा, दुकानदार पर 10 हजार जुर्माना

ऑपरेशन प्रहार” में पौड़ी पुलिस की कार्रवाई, आपराधिक रिकॉर्ड वाला नौकर पकड़ा, दुकानदार पर 10 हजार जुर्माना
Spread the love

पौड़ी। पुलिस मुख्यालय से संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस ने सघन सत्यापन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान आपराधिक रिकॉर्ड वाले एक नौकर की पहचान होने पर दुकान स्वामी के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अप्रैल 2026 को थाना रिखणीखाल पुलिस द्वारा कस्बा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों, बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों का सत्यापन किया गया।

अभियान के दौरान एक दुकान संचालक द्वारा अपने यहां कार्यरत नौकर का सत्यापन न कराए जाने का मामला सामने आया। जांच में नौकर गोविन्द (27 वर्ष), निवासी मिर्जापुर, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का विवरण सीसीटीएनएस/आईसीजेएस पोर्टल पर चेक करने पर उसके खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट, मारपीट एवं गैंगस्टर एक्ट से जुड़े कई मुकदमे दर्ज पाए गए।

पुलिस ने मामले में संबंधित व्यक्ति से पूछताछ करते हुए दुकान स्वामी के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत 10,000 रुपये का चालान किया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां कार्यरत घरेलू नौकरों और किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

देवभूमि खबर

Related articles