लंबित मामलों को जल्द से जल्द समाधान किया जाए:रीना जोशी
पिथौरागढ़ ।जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी की अध्यक्षता में मासिक स्टाफ समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा राजस्व, आबकारी, खनन, आपदा प्रबंधन और पूर्ति विभाग आदि के कार्यों की समीक्षा की गई व बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में जमीनी वाद-विवाद, सड़क में आयी जमीन के मुआवजा, सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतें और मजिस्टेरियल जांच आदि लंबित मामलों को जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि शराब पीकर वाहन चला रहे वाहन चालकों पर आवश्यक कार्यवाही किए जाने,वाहन में ओवरलोडिंग किए जाने पर आवश्यक कार्यवाही करने, दोपहिया वाहनों में स्टंड करने वाले चालकों के डीएल निरस्त करने, सड़क पर वाहन पार्क करने वालो के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को जनपद में गाड़ियों का फिटनेस सर्टिफिकेट बनाये जानेंऔर अनफिट वाहनों को परिवहन के लिए प्रतिबंधित किए जाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को जनपद में कच्ची/ अवैध शराब बनाने वालों पर कार्यवाही किए जाने के साथ ही आबकारी राजस्व में तेजी लाने एवम जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह को विस्थापन प्रकरणों तेजी लाने के निर्देश दिए।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान,उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, उपजिलाधिकारी गंगोलीहाट/बेरीनाग अनिल शुक्ला, उपजिलाधिकारी धारचूला/मुनस्यारी दिवेश सासनी, उपजिलाधिकारी डीडीहाट भगत सिंह फोनिया, एआरटीओ , समस्त तहसीलदार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

