पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित होंगे उत्कृष्ट व विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी

पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित होंगे उत्कृष्ट व विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारी
Spread the love

देहरादून।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के 31 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं विशिष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 13 अधिकारी/कर्मचारी सेवा के आधार पर तथा 18 अधिकारी/कर्मचारी विशिष्ट कार्य हेतु चयनित किए गए हैं।

सेवा के आधार पर सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

  1. श्री नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखण्ड

  2. श्री देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा

  3. श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी

  4. श्री राजेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून

  5. श्री सन्दीप नेगी, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद देहरादून

  6. श्री सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद रूद्रप्रयाग

  7. श्री हिमेन्द्र सिंह, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सीआईडी खण्ड देहरादून

  8. श्री अनिल आर्या, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पिथौरागढ़

  9. श्री जगदेव सिंह, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, उत्तराखण्ड सदन नई दिल्ली

  10. श्री राजेश सिंह राणा, मुख्य आरक्षी 3132, आईआरबी प्रथम

  11. श्री फिरोज खान, मुख्य आरक्षी 29 नागरिक पुलिस, जनपद हरिद्वार

  12. श्री गिरीश चन्द्र सती, आरक्षी, जनपद हरिद्वार

  13. श्री दिनेश सिंह, आरक्षी चालक, जनपद देहरादून

विशिष्ट कार्य हेतु सम्मानित होने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

  1. श्री अरूण मोहन जोशी, पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ उत्तराखण्ड

  2. श्री पंकज गैरोला, पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद हरिद्वार

  3. श्री मनीष कुमार जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड

  4. श्री अबुल कलाम, निरीक्षक नागरिक पुलिस, एसटीएफ उत्तराखण्ड

  5. श्री ऋषिबल्लभ चमोला, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड

  6. श्री लक्ष्मण सिंह जगवाण, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद चम्पावत

  7. श्री गणेश सिंह, मुख्य आरक्षी 59 नागरिक पुलिस, जनपद चम्पावत

  8. श्री प्रकाश चन्द्र पाण्डे, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद पिथौरागढ़

  9. श्री कमल तुलेरा, आरक्षी, जनपद पिथौरागढ़

  10. श्री महेन्द्र गिरी, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, एसटीएफ उत्तराखण्ड

  11. श्री किशोर कुमार, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, एसटीएफ उत्तराखण्ड

  12. श्री देवेन्द्र कुमार ममंगई, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस, एसटीएफ उत्तराखण्ड

  13. श्री विरेन्द्र चौहान, आरक्षी, एसटीएफ उत्तराखण्ड

  14. श्री विनोद चन्द्र जोशी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, एएनटीएफ कुमायूँ

  15. श्री विपिन चन्द्र जोशी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, एएनटीएफ कुमायूँ

  16. श्री जितेन्द्र कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस, एएनटीएफ कुमायूँ

  17. श्री इसरार अहमद, आरक्षी, एएनटीएफ कुमायूँ

  18. श्री कंवर पाल सिंह, अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड

देवभूमि खबर

Related articles