पूरे विश्व के मार्गदर्शक थे गुरुनानक देवः प्रीतम

Spread the love

देहरादून ।देवभूमि खबर। सिक्ख धर्म के पहले गुरू गुरूनानक देव की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांगे्रस मुख्यालय में कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि गुरूनानक देव केवल सिक्खांे के ही नही बल्कि पूरे देश के मार्गदर्शक थे। गुरूनानक देव सभी के दिलों में बसते है और सभी धर्म, जाति, समुदाय के लोग समान रूप से उनमें आस्था रखते है। उन्होंने कहा कि गुरू नानक ने ही सिक्ख धर्म की स्थापना की थी। बचपन से ही गुरूनानक जी में आध्यात्मिक, विवेक और विचारशील जैसी कई खुबियां मौजूद थी। उन्होंने सात साल की उम्र में ही हिन्दी और संस्कृत सीख ली थी। 16 वर्ष की उम्र तक आते-आते व अपने आसपास के सभी राज्यों में सबसे ज्यादा पढे लिखे और जानकार बन चुके थे। नानक सहाब की दी हुई शिक्षा गुरूग्रन्थ साहिब में मौजूद है। प्रीतम सिंह ने कहा कि नानक साहिब सदैव मानवता की सेवा में समर्पित रहे और आज समाज को गुरूनानक साहिब के दिखाये हुए पथ पर चलने की आवश्कता है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता गरीमा महरा दसौनी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश सचिव दीप बोरा, भरत शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, सरदार अमरजीत सिंह, राम कुमार वालिया, कमलेश रमन, टीका राम पाण्डेय, सुलेमान अली, मोहन काला, युसुब खान, राजेश चमोली, विमला मंहास, सुशीला कुमारी, चन्द्रकला नेगी, रूबीना चैधरी एवं कान्ता क्षेत्री आदि उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles