हरिद्वार परीक्षा केन्द्र पर लापरवाही, सेक्टर मजिस्ट्रेट के.एन. तिवारी निलंबित
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान हुई गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की है। 21 सितम्बर को आयोजित परीक्षा में हरिद्वार के आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज, बहादरपुर, जट (केन्द्र कोड-1302) पर एक अभ्यर्थी द्वारा प्रश्नपत्र के 12 प्रश्न मोबाइल से बाहर भेजे जाने का मामला सामने आया।


हालांकि केन्द्र पर विभिन्न अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, लेकिन घटना से यह स्पष्ट हुआ कि पर्यवेक्षण कार्य सही ढंग से नहीं किया गया। प्रथम दृष्टया लापरवाही और दायित्वों के प्रति असंवेदनशीलता पाए जाने पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हरिद्वार श्री के.एन. तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर आयुक्त, ग्राम्य विकास कार्यालय, पौड़ी से सम्बद्ध कर दिया गया है।
